Search This Blog

Thursday, October 10, 2013

कौन सा है बेस्ट हेयर ब्रश

गोलाकार ब्रश ब्लो ड्राई करते समय रोलर का काम करता है। कर्ल बनाने में मदद करता है। बड़ा गोलाकार ब्रश बालों के लॉक्स को मजबूती देता है।
बालों के साथ आए दिन किसी न किसी समस्या से आप जरूर जूझती होंगी? उनमें एक है गलत ढंग से ब्रशिंग करना। कई बार बालों के मुताबिक हेयर ब्रश इस्तेमाल न करने से बालों का गिरना बढ़ जाता है। लैक्मे स्टूडियो के हेयर एक्सपर्ट अंजन रॉय बता रहे हैं किस प्रकार के हेयर ब्रश आपके बालों के लिए परफेक्ट होते हैं -
कौन सा है बेस्ट हेयर ब्रश
1. नैचरल ब्रिसेल्स हों। नायलॉन ब्रिसेल्स बालों की उलझन का कारण बनते हैं।
2. लकड़ी या रबड़ हैंडल वाला फर्म ग्रिप ब्रश।
3. हलका और संतुलित हो।
हेयर ब्रश का इस्तेमाल
1. बालों को सिरों से पोर तक फर्म स्ट्रोक्स दें।
2. बराबर भाग में हेयर ब्रशिंग करने से बाल सिमटे हुए और पतले नजर आते हैं।
3. ब्रश बालों की खींचकर झाड़ने से वे उलझ जाते हैं।
4. बालों को वर्टिकल पार्टिशन में ब्रश करें। स्कैल्प से ठोढ़ी की तरफ फिर चिन से बालों के टिप तक। अगर आप एक ही स्ट्रोक में बालों को सुलझाएंगी तो वे टूट सकते हैं।
5. गीले बालों में ब्रश न करें। बजाय इसके हलके गीले हों तभी ब्रश करें।
6. हफ्ते में एक बार ब्रश को धो लें। किसी के साथ अपना हेयर ब्रश शेयर न करें।
तरह-तरह के हेयर ब्रश
पैडल ब्रश
1. यह फ्लैट और फैला हुआ होता है।
2. लंबे बालों के लिए बेस्ट है।
3. स्मूद और स्ट्रेट स्टाइल के लिए उपयुक्त होता है।
4. यह वॉल्यूम पैदा नहीं करता।
5. यह मिनी स्कैल्प मसाज देता है।
कुशन स्टाइल
1. यह नैचरली स्मूद होता है और स्ट्रेट मीडियम लंबे बालों के लिए ठीक होता है।
2. ब्रश के पीछे का हिस्सा बालों पर फेरने से वे सॉफ्ट हो जाते हैं।
स्कल्पटिंग ब्रशेज
1. बैक कॉम्बिंग के लिए यह ब्रश बेहतरीन है। जो वॉल्यूम भी देते हैं।
थर्मल ब्रश
1. यह स्मॉल, मीडियम, लार्ज और जम्बो-साइज बैरेल्स में आते हैं।
2. इसका छोटा गोलाकार ब्रश ब्लो ड्राई करते समय रोलर का काम करता है। कर्ल बनाने में मदद करता है। बड़ा गोलाकार ब्रश बालों के लॉक्स को मजबूती देता है और वॉल्यूम देता है।
थर्मल फ्लैट ब्रश
1. जब इसे ब्लो ड्रायर की हीट के साथ इस्तेमाल करते हैं तो यह फ्लैट आयरन का काम करता है और स्ट्रेट करता है बालों को।

No comments:

Post a Comment